महराजगंज (जौनपुर)। तेजीबाजार क्षेत्र के सुभाष चौराहे पर अनियंत्रित स्कार्पियो तेजीबाजार-बंधवा मार्ग पर स्थित चौरा माता मंदिर को ध्वस्त करते हुए मकान के पिलर से टकरा गई। हालांकि मकान के निवासी बाल बाल बच गए।
क्षेत्र के गडेरियहा निवासी ललित कुमार तिवारी अपने स्कार्पियो से बच्चों को परीक्षा दिलवाकर वापस लौट रहे थे। तेजीबाजार चौक के थोड़ा आगे पहुँचे थे तभी गाड़ी अनियंत्रित होकर बगल स्थित चौरा माता मंदिर को ध्वस्त करते हुए अशोक सिंह के मकान के पिलर से टकराकर क्षतिग्रस्त हो गई। अनियंत्रित स्कोर्पियो को देख मकान में बैठे लोग बाहर आ गए और मंदिर के पास बैठे लोग भी बाल-बाल बच गए।