फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सुखई क्लब ने जमाया ट्राफी पर कब्जा

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। नगर के बीआरपी इंटर कालेज के मैदान पर चल रही पांच दिवसीय फ्रेंड्स कप 2019 सीरीज रविवार को समाप्त हो गया। जिसमें सुखई क्लब ने ट्राफी पर कब्जा जमा लिया। जबकि तेजस एलेवन उप विजेता बना।
विज्ञापन

सुखई क्लब और तेजस एलेवन के बीच पांच मैचों की सीरीज का समापन रविवार को हुई । टांस जीतकर तेजस एलेवन ने पहले बल्लेबाजी करने का फैसला किया। इस दौरान निर्धारित 10 ओवर में 61 रन बना आल आउट हो गई। जवाब में खेलने उतरी सुखई क्लब की टीम ने आठ ओवर में लक्ष्य हासिल कर लिया। इसके बाद सुखई क्लब के कप्तान विकास गुप्ता को ट्राफी प्रदान किया गया। साथ ही इसी टीम के पंकज निषाद को 3 मैच और कमलेश को एक मैच के मैन ऑफ दि मैच पुरस्कार से नवाजा गया। वहीं तेजस एलेवन के कप्तान गौरव उपाध्याय को एक मैच के मैन ऑफ दि मैच का पुरस्कार दिया गया। इस अवसर पर अमित जायसवाल, रवि, विकास, विपिन, राजू, नीरज, पंकज निषाद, रिंकू सहित तमाम लोग उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें