फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

यूबीआई बेहड़ा शाखा में ग्राहकों ने किया प्रदर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
थानागद्दी। केराकत कोतवाली क्षेत्र के ग्राम पंचायत बेहड़ा स्थित यूनियन बैंक की शाखा में पिछले एक माह से नेटवर्क नहीं होने और सर्वर डाउन होने से आक्रोशित ग्राहकों ने बुधवार को हंगामा खड़ा दिया। बैंक कर्मियों से भी कहासुनी हुई। शाखा प्रबंधक के खिलाफ मुख्य गेट पर प्रदर्शन नारेबाजी की। शाखा प्रबंधक द्वारा समस्या के शीघ्र निस्तारण किए जाने के आश्वासन प्रदर्शन कर रहे लोग शांत हुए। इस दौरान घंटों बैंक का कार्य प्रभावित रहा। यूनियन बैंक की शाखा बेहड़ा में बीते एक माह से नेटवर्क की समस्या बनी हुई है। बैंक का कामकाज पूरी तरह ठप पड़ा हुआ है। बुधवार को बैंकखुलने पर उपभोक्ता लेन देन करने पहुंचे। प्रतिदिन की भांति बैंक कर्मियों ने एक बार फिर ग्राहकों को नेटवर्क खराबे होने की बात कर टाल दिया। यह बात सुनते ही उपभोक्ता बैंक के खिलाफ नारेबाजी करते हुए प्रदर्शन करना शुरू कर दिए। उपभोक्ताओं का कहना है कि नेटवर्क की समस्या के चलते न तो पैसा जमा कर पा रहे है और न ही भुगतान हो पा रहा है। आरटीजीएस तक की सुविधा ठप पड़ी हुई है। सिंचाई खाद की जरूरत ऊपर से शादी विवाह के लिए धन की नितांत आवश्यकता है। प्रदर्शन करने वालों में पंकज, मनोज, चंदन, सोमारू, गुड्डू और लकडूं का कहना है कि बैंक पर लेनदेन का कार्य महीनों से ठप होने से बड़ी कठिनाई का सामना करना पड़ रहा है। बैंक प्रबंधक सिर्फ नेटवर्क खराब होने की नोटिस चस्पा कर अपनी जम्मिेदारी से छुटकारा लेने की कोशिश कर है। शाखा प्रबंधक दीपक कुमार का कहना है कि बीएसएनल नेटवर्क एक साल से पूरी तरह खराब चल रहा है। नेटवर्क ठीक करवाने के लिए हम बीएसएनएल विभाग के क्षेत्रीय और मंडल अधिकारियों से भी कई बार कहा लेकिन आज तक इस संदर्भ में कोई पहल नहीं हुआ। सर्वर डाउन होने से ग्राहकों का काम नहीं हो पा रहा है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें