शाहगंज। ट्रेन से दिल्ली जा रही महिला रेलयात्री की अचानक तबियत खराब हो गयी। सूचना पर शाहगंज स्टेशन पर जीआरपी ने उपचार के लिए राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने उक्त महिला को मृत घोषित कर दिया। बलिया जनपद के रसड़ा निवासी ऋषि राज जायसवाल अपनी पत्नी शोभा जायसवाल (55) के साथ आनंद बिहार एक्सप्रेस ट्रेन से मऊ से दिल्ली जा रहे थे। ऋषि राज अपनी पत्नी के साथ एसी कोच बी-2 के 25, 26 नम्बर बर्थ पर सफर कर रहे थे। स्थानीय स्टेशन पर पहुंचने पर ऋषि राज ने कोच अटेंडेंट से पत्नी की तबीयत खराब होने की बात बताई। सूचना पर पहुंची जीआरपी पुलिस ने उक्त महिला को उपचार के लिए स्थानीय राजकीय पुरुष चिकित्सालय पहुंचाया। जहां चिकित्सकों ने महिला को मृत घोषित कर दिया। जीआरपी पुलिस ने शव को अपने कब्जे में ले पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया।