जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के सत्र 2019 की मुख्य परीक्षा बनने के लिए 400 कालेजों ने 15 बिंदु की शपथपत्र विश्वविद्यालय को सौंप दिया। शासन के निर्देश पर विवि प्रशासन ने कालेजों से परीक्षा के लिए जरुरी तैयारी का डिटेल मांगा था। 15 जनवरी तक कालेजों को तैयारी की डिटेल देना है। विश्वविद्यालय प्रशासन ने पहले ही साफ कर दिया है कि जो कालेज मानक पूरा नहीं करेंगे उन्हें किसी भी हालत में परीक्षा केंद्र नहीं बनाया जाएगा।
कालेजों को जिन 15 बिंदु का शपथ पत्र देना है उसमें महाविद्यालयों को विगत 3 वर्षो में सचल दल द्वारा डिबार तो नहीं किया गया है। महाविद्यालय में वायस रिकार्डर एवं सीसी टीवी कैमरा प्रश्न पत्रों की सुरक्षा के लिए दो आलमारी महाविद्यालय में है या नहीं, कालेज के पास चहार दिवारी है कि नहीं, प्रबंधक एवं प्राचार्य के आवास निर्मित हैं या नहीं, महाविद्यालय में कभी प्रश्न पत्रों की चोरी व गोपीनियता भंग हुई या नहीं, महाविद्यालय में डाटा अपलोड है या नहीं, महाविद्यालय में परीक्षा के समय दुर्भव्यवहार की रिपोर्ट दर्ज कराई या नहीं, महाविद्यालय में प्रबंध समिति में विवाद है या नहीं, महाविद्यालय में अग्नि शमन लगा है या नहीं। महाविद्यालय में जनरेटर है या नहीं, महाविद्यालय में शुद्ध पेयजल शौचालय एक से अधिक महाविद्यालय संचालित किया जाता है समेत 15 बिंदुओं की जानकारी मांगी गई है। जिन कालेजों का शपथपत्र मिल रहा है उन्हें केंद्रों की सूची में जोड़ लिया जा रहा है।