फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रैक्टिकल के नाम पर विद्यालयों में हो रही वसूली

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। माध्यमिक शिक्षा परिषद की इंटरमीडिएट के प्रायोगिक परीक्षा के नाम पर विद्यालयों में वसूली का खेल का शुरू हो गया है। परीक्षा में पास कराने के नाम प्रति विषय चार से पांच सौ रुपये की वसूली की जा रही है। माध्यमिक शिक्षा परिषद ने प्रैक्टिकल की परीक्षा 30 दिसंबर से 13 जनवरी के बीच कराने का निर्देश जारी किया है। बोर्ड से जारी कार्यक्रम के तहत विद्यालय परीक्षा तो करा रहे हैं लेकिन वह परीक्षा में छात्रों को पास कराने की भी जिम्मेदारी ले रहे हैं। इसके नाम पर छात्रों से चार से पांच सौ रूपये की वसूली कर रहे हैं। छात्र और अभिभावक इस नाते मुंह खोलने को तैयार नहीं हैं क्योंकि सुविधा शुल्क लेने की शिकायत करने पर परीक्षा में फेल करने की धमकी भी दी जा रही है। वित्तविहीन विद्यालयों की हालत तो दयनीय है। विद्यालय मनमानी तरीके से छात्रों से वसूली कर रहे हैं। विभाग के अधिकारी सब कुछ जानते हुए चुप्पी साधे हुए हैं। इस संबंध में डीआईओएस डा. बृजेश मिश्र का कहना है कि किसी भी छात्र अथवा अविभाक ने इस तरह की शिकायत नहीं किया है। शिकायत मिलने पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें