फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चेतावनी के बावजूद चौराहे पर बना है टैक्सी स्टैंड

विज्ञापन
विज्ञापन
बदलापुर। इन्दिरा चौक के चारो रोड पर बना टैक्सी स्टैंड प्रशासन की चेतावनी के बाद भी नही हटाया गया। जिसके कारण जाम जैसी समस्या यथावत बनी हुई है। बदलापुर के एसडीएम ज्वाइंट मजिस्ट्रेट सत्यप्रकाश ने आवागमन को सुचारु ढंग से संचालित करने के लिए चार दिन पूर्व ध्वनि विस्तारक यंत्र से प्राइवेट वाहन संचालकों को उनके वाहन अब इन्दिराचौक से पांच सौ मीटर दूर ले जान का निर्देश दिया था। किन्तु ज्वाइंट मजिस्ट्रेट के उस आदेश को ठेंगा दिखाते हुए आज भी प्राइवेट वाहनों का जमावड़ा चौक के पास ही चारो रोड पर बना हुआ है। जिससे बदलापुर जाम के झाम में फंसा हुआ है। नेशनल हाईवे 56 जौनपुर , सिंगरामऊ सहित महराजगंज , घनश्यामपुर रोड पर सवारियों को उतारने तथा चढ़ाने के लिए प्राइवेट वाहन बेतरतीब ढंग से खड़ा करते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें