फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: 20 लोगों की गिरफ्तारी, एक क्विंटल जब्त होने के बाद भी बिक रहा है चीनी मांझा

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिला प्रशासन और पुलिस की तरफ से चीनी मांझे के खिलाफ संयुक्त कार्रवाई के बाद भी इसकी बिक्री पर लगाम नहीं लग पा रहा है। जिलेभर में 20 लोगों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इसके साथ ही एक क्विंटल से अधिक चीनी मांझे को बरामद किया जा चुका है। तीन साल पहले तक जब तक चीनी मांझे पर प्रतिबंध नहीं था तब तक जिले के 35 कस्बों में 35 लाख रुपये का मांझे का कारोबार होता था। कोर्ट की तरफ से प्रतिबंध लगने के बाद इसकी दुकानदारी 30 फीसदी पर जा सिमटी। जिलेभर में छोटे-बड़े 700 पतंग के कारोबारियों की ओ से इसकी बिक्री चोरी-छिपे की जाती रही। इस दौरान जिले में बिहार, लखनऊ, वाराणसी, प्रयागराज, गाजीपुर से चीनी मांझे की आपूर्ति होती रही। वहीं 10 दिन पहले प्रधानाचार्य संदीप तिवारी की मौत के बाद प्रशासन हरकत में आ गया। इसके बाद कार्रवाई का सिलसिला शुरू हुआ। जिसमें हर दिन दो से चार आरोपियों को चीनी मांझे के साथ पकड़कर जेल भेजना शुरू किया गया। इसमें प्रशासन की तरफ से चीनी मांझे से पतंग उड़ाने वालों के खिलाफ गैर इरादतन हत्या का मुकदमा भी दर्ज करने का आदेश दिया गया।
विज्ञापन

....................................................
केस 1 :-
बदलापुर के लेदुका बाजार से रविवार देर शाम पुलिस ने प्रतिबंधित चीनी मांझे के साथ दो दुकानदारों को गिरफ्तार किया है। प्रभारी निरीक्षक शेष कुमार शुक्ल ने बताया कि बाजार में मंगला अग्रहरि व तालीम सिद्दीकी चीनी मांझा बेच रहे हैं। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मंगला की दुकान से 450 ग्राम और तालीम की दुकान से 550 ग्राम मांझा बरामद किया। दोनों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की गई।
.....................................................

केस 2 :
सरायख्वाजा पुलिस ने रविवार को चीनी मांझा बेचने वाले आरोपी को गिरफ्तार किया। उसके पास से 24 रोल चीनी मांझा एवं 14 चीनी परेता बरामद किया गया है। प्रभारी निरीक्षक अमरेंद्र कुमार पाण्डेय ने बताया की शिकारपुर बाजार क्षेत्र में गश्त के दौरान मुखबिर से सूचना मिली कि चंबल तारा क्षेत्र में एक व्यक्ति पतंग की दुकान पर चीनी मांझा बेच रहा है। सूचना पर पहुंची पुलिस को देखते ही दुकानदार भागने लगा। आरोपी को पकड़ा गया। उसकी पहचान अमित श्रीवास्तव निवासी ग्राम हरदीपुर थाना सरायख्वाजा के रूप में हुई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें