फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न ब्लाकों में 20 उम्मीदवारों ने लिया नामांकन पत्र

विज्ञापन
विज्ञापन
क्षेत्र पंचायत प्रमुख चुनाव के लिए मंगलवार को नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू होने के साथ सियासी हलचल तेज हो गई है। अलग-अलग ब्लाकों में कुल 20 लोगों ने नामांकन पत्र खरीदा है। किसी ने दो सेट में तो किसी ने एक सेट में पर्चा खरीदा। आठ जुलाई को नामांकन दाखिला शुरू होगा और 10 जुलाई को चुनाव होगा। ब्लाक प्रमुख के चुनाव को लेकर एक तरफ जहां प्रशासन ने तैयारी तेज कर दी है वहीं उम्मीदवारों ने भी क्षेत्र पंचायत सदस्यों से जनसम्पर्क तेज कर दिया है।
विज्ञापन

बदलापुर: स्थानीय विकास खंड सभागार में नामांकन पत्रों की बिक्री शुरू कर दी गई। ज्योति सिंह पत्नी मनोज सिंह सोमवंशी व उर्मिला यादव पत्नी अशोक यादव ने दो-दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा है। खेतासराय: शाहगंज सोंधी ब्लॉक कार्यालय से मंगलवार को मंजू पत्नी अजय कुमार सिंह ने 2 सेट व सरिता पत्नी मनोज कुमार यादव ने 4 सेट में पर्चा खरीदा । सिकरारा में ब्लाक प्रमुख पद के चुनाव के लिए मंगलवार को कुल तीन लोगों ने पर्चा खरीदा। जिसमे सपा से घोषित प्रत्याशी इब्राहिमाबाद गांव निवासी प्रभावती यादव ने दो सेट में, बढ़ौना गांव निवासी संजय सिंह ने तीन सेट में व सरायरैचन्द गांव निवासी सुनीता यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदा।
धर्मापुर: सपा से घोषित प्रत्याशी विमलेश यादव पत्नी ओम प्रकाश यादव उर्फ मुन्ना निवासी कमरुद्दीनपुर, पूनम पत्नी विवेक निवासी कमरुद्दीनपुर ने तीन सेट में पर्चा खरीदा। सुजानगंज: दीप्ति पटेल पत्नी राजेश पटेल ने दो सेट में नामांकन पत्र खरीदा है। रामनगर: पूर्व प्रमुख कैलाश नाथ यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदा और तारा देवी पत्नी दयाराम पटेल ने भी दो सेट में पर्चा खरीदा है। सिरकोनी में एक नामांकन पत्र की बिक्री हुई है। मछलीशहर में सपा प्रत्याशी गोपेश यादव निवासी जमालपुर ने एक सेट में नामांकन पत्र खरीदा है।
विज्ञापन

करंजाकला ब्लॉक प्रमुख चुनाव के लिए कुल पूनम ने दो, गीता देवी ने 2 पर्चा, आशा देवी एक और गंगा यादव ने एक पर्चा खरीदा। बक्शा में मनोज कुमार यादव ने दो सेट में पर्चा खरीदा है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें