फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: दीपावली और छठ पर चलेंगी 20 अतिरिक्त बसें, चालकों-परिचालकों को मिलेगी प्रोत्साहन राशि

विज्ञापन
विज्ञापन
छह नवंबर से 17 नवंबर तक दिवाली प्रोत्साहन योजना लागू रहेगी। भीड़ बढ़ने पर 20 अतिरिक्त बसें संचालित की जाएगी। जौनपुर डिपो से प्रतिदिन 104 बसों को विभिन्न मार्गों पर संचालित की जाती है। आगामी दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों भीड़ बढ़ेंगी। इसके मद्देनजर 20 अतिरिक्त बसें तैयार की गई है। जौनपुर गोरखपुर-प्रयागराज मार्ग पर वर्तमान में तीन बसें संचालित की जाती है। इस मार्ग पर आठ और अतिरिक्त बसें लगाई जाएगी है, इसके अलावा जौनपुर-कानपुर के लिए वर्तमान में 14 बसें संचालित की जाती है भीड़ बढ़ने पर 10 और अतिरिक्त बसें संचालित की जाएंगी। डिपो इंचार्ज वीके सिंह ने बताया कि प्रोत्साहन राशि योजना के तहत दो तरह की व्यवस्था की गई है। पहली व्यवस्था में 6 से 17 नवंबर तक कुल 12 दिनों में प्रतिदिन निर्धारित 300 किलोमीटर बस का संचालन करने वाले चालक और परिचालक को 400 रुपये प्रतिदिन के हिसाब से प्रोत्साहन राशि कुल 4800 रुपये मिलेंगे। वहीं यदि कोई कर्मचारी 11 दिन तक निर्धारित मानक के अनुसार ड्यूटी करता है तो उसे 4400 रुपये की प्रोत्साहन राशि दी जाएगी। अगर कोई चालक निर्धारित मानक 300 किलोमीटर से अधिक बस का संचालन करेंगे। तो उनको प्रोत्साहन राशि के साथ ही 55 पैसे प्रति किलोमीटर की दर से भुगतान किया जाएगा। स्नेहलता एआरएम जौनपुर डिपो ने कहा कि दीपावली व छठ पर्व पर यात्रियों को किसी प्रकार की दिक्कतें न हो इसके लिए जिन मार्गों पर भीड़ बढ़ेगी उन मार्गों पर अतिरिक्त बसों का संचालन किया जाएगा। इसके अलावा चालक-परिचालकों को निर्धारित मानक पूरा करने पर प्रोत्साहन राशि की व्यवस्था की गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें