मीरगंज । उत्तर रेलवे के उतरेटिया-मोहनलालगंज-श्रीराजनग रेलखंड के विद्युतीकरण और सिग्नल का काम कराया जा रहा है। इसके चलते 15 से 23 अप्रैल तक जंघई स्टेशन से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनें निरस्त कर दी गई हैं। कुछ ट्रेनों का रुट बदल कर चलाया जा रहा है।
जनता एक्सप्रेस, पंजाब मेल व इंटरसिटी एक्सप्रेस निरस्त है। वाराणसी -प्रतापगढ रेलवे रुट पर स्थित जंघई रेलवे स्टेशन से गुजरने वाली 14265 जनता एक्सप्रेस 15 से 23 अप्रैल,14266 जनता एक्सप्रेस 16 से 23 अप्रैल तक, 13005 पंजाब मेल 17 से 23 अप्रैल तक ,13006 पंजाब मेल 17 से 23 अप्रैल तक, 14203 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 17 से 24 अप्रैल तक, 14204 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 17 से 24 अप्रैल तक, 14220 लखनऊ-वाराणसी इंटरसिटी 17 से 23 अप्रैल तक, 14219 वाराणसी-लखनऊ इंटरसिटी 17 से 23अप्रैल तक,54255 वाराणसी-लखनऊ पैसेंजर 17 से 23 अप्रैल तक, 54256 लखनऊ-वाराणसी पैसेंजर 17 से 23 तक निरस्त कर दी गई है। जबकी नीलांचल एक्सप्रेस (12875) 16, 19 व 21 अप्रैल को और नीलांचल एक्सप्रेस (12876) 19, 21 व 23 अप्रैल को पंडित दीन दयाल स्टेशन से इलाहाबाद से कानपुर होकर चलेगी। इसके अलावा अर्चना एक्सप्रेस (12356), अर्चना एक्सप्रेस (12355), मरुधर एक्सप्रेस (14865), मरुधर एक्सप्रेस (14866), मरुधर एक्सप्रेस (14863), मरुधर एक्सप्रेस (14864) और फरक्का एक्सप्रेस (13414) लखनऊ से फैजाबाद होते हुए जाएगी।स्टेशन अधीछक दशरथ लाल ने बताया की जंघई रेलवे स्टेशन से होकर गुजरने वाली पांच ट्रेनों को इंटरलाकिंग कार्य होने के कारण निरस्त किया गया है। वहीं कई ट्रेनों के रूट में बदलाव किया गया है।