फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आक्रोशित ग्रामीणों ने प्रदर्शन कर पुल को ठीक कराने की मांग

विज्ञापन
विज्ञापन
केराकत। सरोज बड़ेवर में गोमती नदी पर बने पीपा पुल के 40 स्लीपर सड़ गए हैं। कई बार शिकायत के बावजूद पुल को ठीक नहीं कराया जा रहा है। इससे आक्रोशित ग्रामीणों ने रविवार को पुल पर प्रदर्शन किया और शीघ्र पुल को दुरुस्त कराने की मांग की।
विज्ञापन

लोक निर्माण विभाग लोगों की सहूलियत के लिए हर साल पीपा पुल बनाता है। पुल में लकड़ी के स्लीपर लगाये गए हैं, जिसमें 40 स्लीपर जीर्ण-शीर्ण हो गए हैं। आशंका है कि सड़े-गले लकड़ी के स्लीपर टूटकर नदी में गिर सकते हैं। पुल की दोनों पटरियों के किनारे जंजीर नहीं लगाई गई है। लकड़ी का बैरियर भी नहीं लगा है। डेढ़ माह पूर्व पुल के दक्षिणी छोर के पश्चिमी तरफ का लोहे का गार्डर बैठ गया था, जिसके चलते स्लीपर भी धंस गए हैं। रपुल के ऊबड़ खाबड़ होने के कारण स्कूटी सवार दो छात्राएं पुल पर चढ़ते समय गिर कर घायल हो गईं। इसके पूर्व गांव के ही शिव शंकर यादव व राधेश्याम यादव भी बाइक लेकर पुल पर चढ़ते समय गिर चुके हैं। ग्राम प्रधान जयसिंह यादव ने बताया कि पीपे पुलको ठीक करने के लिए एक बार नहीं कई बार विभागीय अधिकारियों से गुहार लगाया गया है। लेकिन अभी तक पुल को ठीक कराने का कार्य नहीं किया गया है। उन्होंने कहा कि इसके चलते पुल के उत्तरी व दक्षिणी तरफ 70 मीटर स्वीकृत खडंजा मार्ग का निर्माण भी आज तक नहीं किया जा सका है। जिसपर न तो कोई जन प्रतिनिधि और न ही अधिकारी ही ध्यान दे रहे हैं। प्रदर्शन करने वालों में बीडीसी सदस्य कमलेश सोनकर, पन्ना लाल निषाद, सूरज यादव, अमर नाथ सोनकर एवं रमेश कुमार सोनकर आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें