फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जमदहां में धर्मांतरण की सूचना पर पहुंचे हिंदू संगठन के लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
खेतासराय। क्षेत्र के जमदहा गांव में धर्मांतरण की सूचना पर शिवसेना और हिंदू युवा वाहिनी के कार्यकर्ता रविवार को सुबह गांव में पहुंचे तो प्रार्थना सभा में शामिल लोग फरार हो गए। सूचना पर शाहगंज और खेतासराय पुलिस भी पहुंच गई और बगैर अनुमति के कोई भी प्रार्थना सभा आयोजित करने पर कार्रवाई की चेतावनी दी। सोमवार को दोनों पक्षों को थाने बुलाया गया है।
विज्ञापन

जमदहा में कब्रिस्तान के पीछे अस्थाई चर्च बना है। वहां प्रत्येक रविवार और सोमवार को ईसाई समुदाय के लोग प्रार्थना सभा करते हैं। इसमें स्थानीय लोगों के अलावा दूसरे जिलों के भी 100 से 150 आस्थावान पहुंचते हैं। रविवार की सुबह प्रार्थना सभा होने की सूचना मिलने पर शिव सेना के जिला उपाध्यक्ष अनुपम पांडेय, हिंदू युवा वाहिनी के अनिल प्रजापति, राजेश श्रीवास्तव, आकाश विश्वकर्मा, राबिंस गुप्ता, आदर्श श्रीवास्तव, करण गुप्ता, प्रकाश विश्वकर्मा सहित 25 से अधिक लोग मौके पर पहुंच गए और विरोध प्रदर्शन करने लगे। उनका आरोप था कि प्रार्थना सभा के नाम धर्म परिवर्तन कराया जा रहा है। उनके आक्रामक रुख को देखकर प्रार्थना सभा करने वाले भाग गए। महिलाओं से नेताओं ने पूछताछ की और पुलिस को सूचना दी। सीओ शाहगंज अजय कुमार श्रीवास्तव पुलिस के साथ मौके पर पहुंच गए। उपजिलाधिकारी शाहगंज राकेश वर्मा ने बताया कि जिले में धारा 144 लागू है। ऐसे में बिना अनुमति के सभा नहीं की जा सकती है। लिहाजा विरोध होने पर प्रार्थना सभा रोक दी गई। अगर प्रशासन से अनुमति ले ली जाए तो प्रार्थना सभा करने से नहीं रोका जाएगा। सीओ अजय कुमार श्रीवास्तव ने बताया कि कि दोनों पक्ष को अपने प्रपत्रों के साथ सोमवार को थाने में बुलाया गया है।


खेतासराय। स्थानीय थाना क्षेत्र के जमदहा गांव में चर्च और प्रार्थना सभा में धर्मांतरण कराने का अक्सर विरोध होता रहा है। प्रार्थना सभा आयोजित करने वालों ने उच्च न्यायालय में जिला प्रशासन और पुलिस पर धार्मिक मामलों मे ंहस्तक्षेप करने के खिलाफ उच्च न्यायालय में याचिका दायर की थी। न्यायालय ने शांतिपूर्ण तरीके से प्रार्थना सभा जारी रखने का आदेश दिया था । इसके बावजूद रविवार को हिंदूवादी संगठनों के पहुंचने पर फिर प्रार्थना सभा रोक दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें