जौनपुर। रोटरी क्लब एवं त्रिशला फाउंडेशन इलाहाबाद की ओर से रचना विशेष विद्यालय में बच्चों का स्वास्थ्य परीक्षण किया गया। बाल रोग विशेषज्ञ डा. जितेंद्र कुमार ने बताया ठीक समय पर इलाज तो दिव्यांगता को ठीक किया जा सकता है। बच्चा चलना, बैठना व खडे़ रहने में देर करे तो उसे तुरंत डाक्टर को दिखाना चाहिए। अगर समय से इलाज शुरू किया जाए तो 80 प्रतिशत से ज्यादा बच्चे सामान्य हो सकते हैं। संगोष्ठी में सेरेब्रल पैल्सी के बारे में जानकारी दी गई। रोटरी क्लब के अध्यक्ष रवि मिगलानी, रविकान्त जायसवाल, जयकृष्ण साहू जैकी, राकेश श्रीवास्तव, शशांक सिंह, कृष्ण कुमार मिश्रा, अमित कुमार पांडेय, श्याम वर्मा, संजय जायसवाल, सुभाष गुप्ता, अखिलेष श्रीवास्तव, देवेंद्र सिंह, अभिषेक गुप्ता, शम्मी, मनीष गुप्ता, संजय बैकर, नसीम अख्तर आदि ने सहयोग किया। राकेश श्रीवास्तव ने आभार व्यक्त किया।