फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर मोह मन

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। क्षेत्र के पंवारा में स्थित स्टलिंग स्कूल आफ मालती देवी का वार्षिकोत्सव समारोह रविवार को विद्यालय परिसर में धूमधाम से मनाया गया। इस दौरान रिमझिम, सतलीम, लक्ष्मी, रीपिका, नब्या, स्वाती, तृप्ति, शुभम, लकी, मुस्कान, संजना आदि बच्चों ने सांस्कृतिक कार्यक्रम पेश कर लोगों को मंत्र मुग्ध कर दिया। वहीं श्रीकृष्ण व गणेश स्तुति सुन कर श्रोता भाव विभोर हो गए। मुख्य अतिथि भाजपा प्रदेश प्रवक्ता अशोक पांडेय ने मां सरस्वती के चित्र पर दीप प्रज्ज्वलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता भाजपा नेता शेषधर तिवारी तथा संचालन आकंक्षा श्रीवास्तव व कलाकार सिंटू यादव ने किया। प्रबंधक मुन्ना दूबे व प्रधानाचार्य हिमांशु श्रीवास्तव ने सभी अतिथियों के प्रति आभार जताया। इस अवसर पर राजेश यादव, गीरीश शर्मा,अनिल चौबे, अनुराधा,पूजा, नेहा,निधि, ममता, बबिता, सुगंधा, आनंद चौहान, अखिलेश दूबे, गुलाब दूबे, विनोद मिश्रा, अशोक तिवारी, केशव लाल, संजय यादव आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें