फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नगर पंचायत बोर्ड की बैठक का सभासदों ने किया बहिष्कार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
बदलापुर। विकास कार्यो में मनमानी का आरोप लगाते हुए सभासदों ने हंगामा करते हुए बैठक का बहिष्कार कर दिया। नारेबाजी करते हुए सदन से बाहर निकल गए। सोमवार को नगर पंचायत बोर्ड की बुलाई गई थी। बैठक शुरू होने के बाद बारह सभासदों ने आरोप लगाया है कि नगर पंचायत की चेयरमैन अमरावती देवी तथा ईओ डा. महेंद्र की मिली भगत से मनमाने तौर पर कार्य कराया जा रहा है। सभासद उदयराज यादव बैठक की वीडियो ग्राफी कराने का प्रस्ताव रखा। लेखाकार टीएन सिंह को हटाने, स्वच्छता कार्य किसी वार्ड में नहीं होने, सफाई कर्मचारियों का नाम पता आधार कार्ड की छायाचित्र सहित उपलब्ध कराने, सीवर कार्य की प्रगति में प्रथम किस्त के भुगतान की स्थित, फागिंग पर हुए खर्च, रजिस्टर्ड ठेकेदार की सूची के साथ ही बिलम्ब से हुई मीटिंग के कारण को सुस्पष्ट बताए जाने का प्रस्ताव अध्यक्ष नगर पंचायत को सभासदों ने दिया। सभासदों ने आरोप लगाया कि उनके द्वारा पूंछे गये किसी भी सवाल का जबाब नगर पंचायत बोर्ड की चेयरमैन अमर देयी नहीं दे पाई। जबकि चेयरमैन का कहना है कि नगर पंचायत के कार्य में पूरी पारदर्शिता बरती जा रही। सभासदों द्वारा लगाया गया आरोप बेबुनियाद है। बैठक का बहिष्कार करने वाले सभासद हरजीत शर्मा, लक्ष्मी नारायण पाण्डेय, उदयराज यादव , प्रिन्स विश्वकर्मा , योगेश यादव, नईम हासिमी, हरिश्चंद्र चौरसिया, शकुन्तला शर्मा आदि शामिल रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें