बदलापुर। अयोध्या के कथा वाचक मारुति नंदन महराज ने कहा कि कलियुग में राम का नाम कल्पतरु और कल्याण का निवास है। राम के नाम का स्मरण करने से मनुष्य भव सागर से पार हो जाता है। जब जब पृथ्वी पर पापाचार अनाचार बढ़ा है तब तब भगवान ने अवतार लेकर दुष्टों का संहार किया है। क्षेत्र के ग्राम दुधौड़ा में स्थित भगवान शिव के मंदिर पर आयोजित नौ दिवसीय कथा के पांचवें दिन बुधवार को श्रोताओं के बीच कथा का रसपान करा रहे थे। इस मौके पर सुजीत सिंह, सोनू सिंह, हिन्दू सिंह , राम सिंह, माताफेर, बसन्त लाल, डा. जेपी सिंह, अखिलेश तिवारी आदि मौजूद रहे।