जौनपुर। महरेव पुरेव चेकडैम की मरम्मत नहीं होने से नाराज किसानों ने सोमवार को कलेक्ट्रेट परिसर में पहुंचकर सिटी मजिस्ट्रेट को पत्रक सौंपा। जिसमें शीघ्र चेकडैम की मरम्मत की मांग की। ऐसा नहीं होने पर आंदोलन करने की चेतावनी दी।
वक्ताओं ने कहा कि इस चेकडैम से महरेव, बराई, जीतापुर, उतरांव, सीतमसराय, इटियाबीर सहित अन्य गांवों के लगभग 500 एकड़ खेतों की सिंचाई होती है। लेकिन यह चेक डैम कई माह से खराब है। जिससे इन किसानों के खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। उन्होंने कहा कि इसके मरम्मत के लिए कई बार गुहार लगाई गई। लेकिन अभी तक चेक डैम का मरम्मत नहीं कराया गया। जिससे खेतों की सिंचाई नहीं हो पा रही है। पत्रक सौंपने वालों में रामप्रकाश यादव, रामफल, सत्यदेव व रामहित आदि शामिल रहे।