जौनपुर। अटेवा पेंशन मंच ने कैंडल मार्च रविवार की देर शाम कलेक्ट्रेट प्रांगड़ के शहीद क्रांति स्तंभ तक निकाल कर शहीद जवानों के प्रति संवेदना व्यक्त की। कैंडल मार्च रोडवेज परिसर होते शहीद स्तंभ तक निकाला गया। इसमें सभी शिक्षक संगठन ,भूतपूर्व सैनिक, सफाई कर्मचारी,लेखपाल संघ आदि शामिल हुए। इस दौरान राजेंद्र प्रसाद, चंदन सिंह, संदीप चौधरी, अखिलेश यादव, संदीप यादव, टीइन यादव, डॉ कृपानिधि, शशि राय, लालचंद चौरसिया, रत्तिलाल निषाद, मनीष निषाद, आनंद निषाद, अनिल शर्मा, लक्ष्मण पाठक, भरत कुमार, दीपक सिंह, रोहित सिंह, शांत सिंह, डॉ हरेकृष्ण, राज सिंह, अर्पणा वर्मा, शशिकांत यादव, आशुतोष मिश्रा ,डॉ कृपाशंकर चौहान,पीए सिंह यादव, कैप्टन विजय प्रकाश सिंह, अनिल यादव (भूतपूर्व सैनिक) कमलेश यादव, के के दुबे, अजय कुमार यादव, ओमप्रकाश राजभर, दयानंद, शिवशंकर यादव, महेंद्र यादव आदि लोग उपस्थित रहे।
बदलापुर के घनश्यामपुर में व्यापारियों ने पाकिस्तान मुर्दाबाद के नारे लगाते हुए कैंडिल मार्च देर शाम को निकाला। इस मौके पर अमरीश गुप्ता, महाजन तिवारी, शिवपूजन, दीपक हलवाई, अजय सोनी, बृजेश यादव, प्रमोद यादव आदि मौजूद रहे। डोभी प्रतिनिधि के अनुसार चंदवक चौराहे पर रविवार की शाम कई गांवों के लोगों ने पाकिस्तान का पुतला फूंक कर विरोध प्रदर्शन किया। इस मौके पर मनीष पांडेय, चंचल पांडेय, अवनीश श्रीवास्तव, अजय यादव, विनय सिंह, आकाश पांडेय मौजूद रहे।