फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हड़ताल जारी,55वें दिन भी ठप रहा न्यायिक कार्य

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
मछलीशहर। तहसील के अधिवक्ताओं की हड़ताल 55वें दिन मंगलवार को भी जारी रही और न्यायिक कार्य नहीं हो सका। हड़ताल से सैकडों मुकदमे भी लंबित हैं। वादकारी तहसील का चक्कर लगा रहे हैं।
विज्ञापन

अधिवक्ता हरिश्चंद्र से एसडीएम के दुर्व्यवहार के विरोध में अधिवक्ता 6 दिसंबर से तहसील न्यायालयों का बहिष्कार कर रहे हैं। अपर आयुक्त अनिल कुमार उपाध्याय और जिलाधिकारी के तहसील आगमन के समय अनिश्चित कालीन हड़ताल समाप्त करने का अनुरोध किया। उनके प्रस्ताव के बाद अधिवक्ताओं की बैठक हुई। उसमें तय किया गया कि उपजिलाधिकारी साधारण सभा में आकर खेद व्यक्त करें। उसके बाद ही हड़ताल समाप्त करने के बारे में विचार किया जाएगा। एसडीएम ने बार के अध्यक्ष को पत्र लिखकर साधारण सभा की बैठक बुलाकर मामले को खत्म करने की अपील की है ।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें