बक्शा। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा और प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र बक्शा सिर्फ एक चिकित्सक के भरोसे चल रहा है। अकेले चिकित्सक होने के कारण मरीजों का इलाज ठीक से नहीं हो पा रहा है।
सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र नौपेड़वा के चिकित्सा अधीक्षक डा. एके सिंह को जिला अस्पताल से सम्बद्ध कर दिया गया है। उन्हें पीएचसी बक्शा का भी प्रभार दिया गया है। सीएचसी पर तैनात डा. आलोक रघुवंशी रघुवंशी, और डा. सूर्य कुमार शुक्ल अवकाश पर हैं। केवल डा. मनीष कुमार सोनकर ही 10 दिसंबर से ड्यूटी पर आ रहे हैं। वह सुबह दस बजे से 4बजे तक अस्पताल में ड्यूटी करते हैं। रात में एमरजेंसी ड्यूटी भी उन्हीं को करनी पड़ती हैं। उनका कहना है कि उन्हें अवकाश तक नहीं मिल पा रहा है। मुख्य चिकित्सा अधीक्षक डा. राम जी पांडेय का कहना है कि सीएचसी नौपेड़वा में तैनात किसी चिकित्सक के छुट्टी पर जाने की सूचना नहीं है। अगर डाक्टर अकेले काम कर हे हैं तो गंभीर बात है।