जौनपुर। अनुसूचित जाति, अनुसूचित जनजाति, पिछड़ा एवं अल्प संख्यक शिक्षक महासभा की बैठक मंगलवार को लाइनबाजार स्थित जिला कार्यालय पर जिलाध्यक्ष अरविंद कुमार की अध्यक्षता में हुई। जिसमें गंगा राम मेमोरियल स्मारक हाल अमीनाबाद लखनऊ में 17 जनवरी से आयोजित होने वाले तीन दिवसीय प्रांतीय संमेलन व शैक्षिक संगोष्ठी को सफल बनाने पर मंत्रणा किया गया। राज कालेज के प्रवक्ता प्रेमचंद्र ने बताया कि उक्त सम्मेलन में प्रतिभाग करने के लिए शिक्षा निदेशक माध्यमिक लखनऊ द्वारा विशेष अवकाश स्वीकृत कर दिया गया है। सभी को प्रतिभागी वरुणा एक्सप्रेस ट्रेन से 17 जनवरी को सिटी स्टेशन से लखनऊ के लिए प्रस्थान करेंगे। बैठक में रामआशीष, विजय कुमार, प्रमोद कुमार, पारसनाथ, सुचित कुमार, विनोद कुमार, शिवशंकर चौधरी आदि उपस्थित रहे।