फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

शाहगंज में तीसरे दिन भी गरजा बुलडोजर, लगा जाम

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
शाहगंज। नगर के मुख्य मार्ग की सड़क चौड़ीकरण के लिए अतिक्रमण हटाने के लिए टीम शनिवार को भी पहुंची। लोहामंडी से कोतवाली चौक तक निर्माण ध्वस्त किया गया।
विज्ञापन

उप जिलाधिकारी राजेश कुमार वर्मा के नेतृत्व में कोतवाली पुलिस समेत सर्किल के सभी थानों की फोर्स व एक प्लाटून पीएसी के साथ लोहामंडी से कोतवाली चौक तक अतिक्रमण हटाया गया। तीसरे दिन लोगों में शांति बनी रही। शनिवार को जहां लोक निर्माण विभाग द्वारा तीन जेसीबी मशीन लगाकर निर्माण ध्वस्त करने का अभियान चलाया गया। वहीं मुख्य मार्ग पर कुछ लोगों ने स्वयं से अपना निर्माण तोड़ना शुरु कर दिया। तोड़फोड़ के कारण मुख्य मार्ग पर पूरी तरह से आवागमन बंद होने पर पूरा नगर जाम की चपेट में रहा। कोतवाली रोड, घासमंडी चौक, चूड़ी मोहल्ला, श्रीरामपुर रोड पर जाम के चलते मरीज को ले जा रही एंबुलेंस व स्कूली बसें घंटों जाम में फंसी रही। शनिवार को साप्ताहिक बाजार का दिन था। लेकिन प्रशासन की मुनादी पर ग्रामीण इलाकों के लोग खरीदारी करने नहीं पहुंचे। जिससे बाजार में कोई रौनक नहीं रही।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें