मुंगराबादशाहपुर। नगर पालिका प्रशासन ने शुक्रवार को पाॅलिथीन के खिलाफ चेकिंग अभियान चलाया। नगर समेत मंडी समिति परिसर के दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद करने के साथ ही जुर्माना भी वसूला गया।
अधिशासी अधिकारी अखिलेश तिवारी ने बताया कि अभियान के तहत डेयरी, दोना पत्तल थोक व्यापारी दिनेश डेयरी, लालजी गुप्त, सगीर अहमद, गुड्डू, शानू समेत आठ दुकानदारों से प्रतिबंधित पालीथीन बरामद कर उनसे 19 हजार रुपये वसूला गया।