जौनपुर। कोरोना पॉजिटिव केस के मामले में मंगलवार को नया रिकार्ड बना। एक साथ 188 पॉजिटिव केस मिले हैं। इसमें सर्वाधिक 51 मरीज मुंगराबादशाहपुर के हैं। शाहगंज क्षेत्र से 32 लोगों की रिपोर्ट पॉजिटिव आई है। पीड़ितों में बैंक व स्वास्थ्य कर्मचारी के अलावा व्यापारी व पुलिसकर्मी भी शामिल हैं। नए मरीजों के बाद जिले में पॉजिटिव केस की संख्या 1683 हो गई है। इसमें एक्टिव केस 681 हैं, जबकि 22 की मौत हुई है। डीएम दिनेश कुमार सिंह ने बताया कि मंगलवार को 1798 सैंपल की रिपोर्ट आई, जिसमें 188 पॉजिटिव हैं। आठ सैंपल की क्वालिटी खराब होने के कारण संबंधित लोगों की दोबारा जांच कराई जाएगी। मंगलवार को 1351 नए सैंपल भी लिए गए। इसे मिलाकर अब तक कुल 34915 सैंपल लिए जा चुके हैं, जिसमें 32032 की रिपोर्ट प्राप्त हो चुकी है।