फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतगणना में 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की भी रहेगी पैनी नजर

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर पड़े मतों की गणना पर पैनी नजर रखने के लिए 15 सेक्टर मजिस्ट्रेटों की तैनाती की गई है। इन मजिस्ट्रेटों को काउंटिंग हाल सहित चार स्थानों पर तैनात किया जाएगा। ऐसा मतगणना को सकुशल व शांतिपूर्ण संपन्न कराने के लिए किया गया है।
विज्ञापन

जौनपुर व मछलीशहर लोकसभा सीट पर पड़े मतों की गणना 23 मई को मंडी परिषद समिति चौकियां में होगी। मतदान होने के बाद यहीं विधानसभावार बने स्ट्रांग रुम में ईवीएम भी रखी गई है। जिसकी सुरक्षा के लिए सीसी कैमरे सहित पुलिस व फोर्स तैनात हैं। कंट्रोल रूम भी खोला गया है। साथ ही मतों की गणना करने के लिए कर्मचारियों की तैनाती कर प्रशिक्षण दे दिया गया है। इसके अलावा मतगणना पर पैनी नजर रखने के लिए सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इस दौरान 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। जिसमें 11 मजिस्ट्रेट काउंटिंग हाल में तैनात रहेंगे। जबकि एक सेक्टर मजिस्ट्रेट मंडी परिषद समिति चौकिया के गेट पर, एक सेक्टर मजिस्ट्रेट मीडिया सेंटर पर और दो सेक्टर मजिस्ट्रेट मंडी परिषद समिति चौकिया के गेट के अंदर लगे दोनों बैरियर पर तैनात रहेंगे।

मतगणना को सकुशल संपन्न कराने के लिए मंडी परिषद समिति में 23 मई को 15 सेक्टर मजिस्ट्रेट तैनात किए जाएंगे। इन सेक्टर मजिस्ट्रेटों को मंडी परिषद गेट और उसके अंदर लगे दोनों बैरियर सहित काउंटिंग हाल में तैनात किया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

गौरव वर्मा
प्रभारी मतगणना अधिकारी
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें