जौनपुर। मतदान कार्मिकों का द्वितीय प्रशिक्षण द्वितीय रेंडमाईजेशन के उपरान्त तिलकधारी इंटर कालेज, में दिया जाएगा। प्रशिक्षण दो मई से प्रारंभ होकर सात मई तक दो पालियों में होगा। प्रथम पाली प्रात: दस बले से एक बजे तक और द्वितीय पाली दो बजे से पांच बजे तक दिया जायेगा।
मुख्य विकास अधिकारी/ प्रभारी अधिकारी मतदान गौरव वर्मा ने बताया कि लोकसभा सामान्य निर्वाचन में पोलिंग पार्टी दो मई को पार्टी संख्या 0001 से 0351 तक प्रथम पाली, पार्टी संख्या 0352 से 0702 तक द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया जायेगा। इसी प्रकार तीन मई को पार्टी संख्या 0703 से 1053 तक प्रथम पाली, पार्टी संख्या 1054 से 1404 तक द्वितीय पाली में, चार मई को पार्टी संख्या 1405 से 1755 तक प्रथम पाली, पार्टी संख्या 1756 से 2106 तक द्वितीय पाली में, पांच मई को पार्टी संख्या 2107 से 2457 प्रथम पाली में, छह मई को पार्टी संख्या 2458 से 2808 तक प्रथम पाली, पार्टी संख्या 2809 से 3159 तक द्वितीय पाली में, सात मई को पार्टी संख्या 3160 से 3510 तक प्रथम पाली एवं पार्टी संख्या 3511 से 3810 तक द्वितीय पाली में प्रशिक्षण दिया जाएगा।
उन्होंने बताया कि डाक मत पत्र प्राप्त करने हेतु प्रारूप-12 तथा इलेक्शन ड्यूटी प्रमाण-पत्र प्राप्त करने हेतु प्रारूप-12 क एवं पहचान-पत्र कार्ड संलग्न कर प्रेषित किया जा रहा है। प्रशिक्षण के समय मतदान कार्मिक अपना मतदाता पहचान-पत्र अवश्य लाएंगे। 11 मई 2019 को प्रात: छह बजे से 364-बदलापुर, 366-जौनपुर, 371-जफराबाद की मतदान पार्टियॉ बीआरपी इंटर कालेज जौनपुर से, 368-मुँगराबादशाहपुर, 369-मछलशहर तथा 370-मड़ियाहूँ की मतदान पार्टियॉ टीडी डिग्री कालेज जौनपुर के कैंपस से, 365-शाहगंज, 367-मल्हनी एवं 372-केराकत की मतदान पार्टियॉ कृषि उत्पादन मंडी समिति चौकिया के कैंपस से अपने-अपने बूथों के लिए प्रस्थान करेंगी। मतदेय स्थल व वाहन संख्या संबंधी सूचना 11 मई 2019 को प्रात: छह बजे संबंधित विधान सभा के लिए निर्धारित पंडाल से मिलेगी। जहॉ से ईवीएम, वीवी पैट, मतदाता सूची व अन्य सामग्री प्राप्त कर पोलिंग पार्टी के सभी कार्मिक एक साथ निर्धारित वाहन में बैठकर मतदेय स्थल के लिए प्रस्थान करेंगे। बीच में कोई कार्मिक पोंलिंग पार्टी का साथ नहीं छोड़ेगा। 12 मई 2019 को मतदान समाप्ति के पश्चात निर्धारित वाहन से समस्त मतदान कार्मिक एक साथ संग्रह स्थल (कृषि उत्पादन मंडी समिति शीतला चौकिया परिसर, जौनपुर) में पहुँचेंगे। ईवीएम, वीवी पैट व अन्य सामग्री जमा करने के पश्चात अपने सेक्टर मजिस्ट्रेट से कार्यमुक्त होकर अपने-अपने घरों के लिए प्रस्थान करेंगे। इस निर्देश के उल्लंघन होने अथवा 11 मई 2019 को विलंब से आने अथवा अनुपस्थित होने की स्थिति में संबंधित कार्मिक लोक प्रतिनिधित्व अनिधिनियम 1951 की धारा-134 के अंतर्गत दंडनीय/अपराधी होगा। 12 मई 2019 को प्रात: सात बजे से शाम छह बजे तक मतदान होगा और वास्तविक मतदान से एक घंटा पूर्व अर्थात 12 मई 2019 को प्रात: छह बजे मॉक पोल प्रारंभ होगा।