फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

सांसद ऐसा हो जो गांव के लिए तैयार करे विकास का खाका

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। हर मतदाता लोकसभा चुनाव को लेकर काफी गंभीर है। वह चाहते हैं कि सांसद को अपनी जिम्मेदारी का एहसास होना चाहिए कि उसकी जिम्मेदारी क्या है। सांसद ही ग्रामीण क्षेत्र के लिए बेहतर खाका तैयार कर सकता है। वह गांव की समस्या से भलीभांति अवगत रहता है। गांव की समस्या को सदन में उठाकर उसका निराकरण कराने की पहल करना चाहिए। गुलजार राम का कहना है कि भारत विभिन्न धर्मों व जातियों का देश है। जिसमे सरकार को संगठनात्मक व रचनात्मक दृष्टिकोण अपनाकर देश के नागरिकों के मूलभूत आवश्यकताओं जैसे शिक्षा, अस्पताल,जल,सड़क,बिजली,रोजगार को प्राथमिकता देनी चाहिए। सरकार की योजनाएं देश के नागरिकों को एक सूत्र में बांधकर मानव मूल्य के विकास के लिए होना चाहिये। भ्रष्टाचार को खत्म करने की पहल होनी चाहिए। व्यापारी शकील अहमद का कहना है कि हमारा सांसद ऐसा हो जिले का विकास करे। जिले की प्रमुख समस्याओं को खत्म करे। विकास को ध्यान में रखते हुए गांव की सड़कों को मुख्य मार्ग से जोडने के लिए पहल होनी चाहिए। मेडिकल कालेज, रेलवे पुल का निर्माण कराने को प्राथमिकता दे। काशी गोमती संयुत ग्रामीण बैंक करंजाकला के प्रबंधक नागेंद्र बहादुर सिंह का कहना है कि हमारा सांसद सबसे पहले तो पढ़ा लिखा होना चाहिए। समाज में एक अच्छी छवि होनी चाहिए। अपने क्षेत्र का पूरा विकास करने की ललक हो और तन मन धन से अपने क्षेत्र का विकास करे। समाज मे खुशहाली, शान्ति लाने व सर्वागीण विकास के लिए सदैव समर्पित हो। एसएम मासूम का कहना है कि सांसद ऐसा हो जो जिले के विकास के लिए हर क्षेत्र में काम करे। युवाओं के लिए रोजगार के अवसर प्रदान करे और सभी धर्म के लोगों को साथ लेकर चले।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें