फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

राष्ट्र निर्माण में युवाओं की भूमिका अहम: कौशलेंद्र तिवारी

विज्ञापन
विज्ञापन
मुंगराबादशाहपुर। राष्ट्र निर्माण में युवाओं की अहम भूमिका होती है। बच्चे न केवल देश की धरोहर हैं बल्कि राष्ट्र के निर्माता भी हैं। इसलिए यह जरूरी है कि बच्चों को शिक्षित करने के साथ संस्कारित किया जाए।
विज्ञापन

यह बातें सराय बीका स्थित लार्ड बुद्धा नेशनल पब्लिक स्कूल में रविवार को आयोजित वार्षिकोत्सव कार्यक्रम में बतौर मुख्य अतिथि शंभूनाथ ग्रुप इंस्टीट्यूट प्रयागराज के डाइरेक्टर कौशलेंद्र तिवारी ने कही। उन्होंने कहा कि नन्हे मुन्ने बच्चे गीली मिट्टी की तरह है, जैसे सांचे में ढालेंगे छात्र उसी तरह ढलेंगे। शिक्षा के साथ साथ तकनीकी शिक्षा भी जरूरी है। बच्चों द्वारा संदेशे आते है ,सुनो गौर से दुनियां वालो , मेरे अच्छे चंदामामा ,योगा डांस , वेलकम डांस ,घूमर डांस ,एकांकी , मां ओ मेरी मां सहित तमाम सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत कर दर्शकों का मन मोह लिया। कार्यक्रम के शुरुआत मां सरस्वती के चित्र पर श्रद्धासुमन अर्पित कर किया। आयोजक विद्यालय के प्रबंधक जय प्रकाश दुबे ने कहा ब्यक्ति चाहे जो भी हो अथक परिश्रम से बड़ा से बड़ा लक्ष्य प्राप्त कर सकता है। अध्यक्षता श्यामा कान्त मिश्र एवं संचालन जावेद अहमद ने किया। इस अवसर पर एमपी दुबे , कृपा शंकर दुबे ,कमला शंकर दुबे , कन्हैया पाठक ,राधारमण तिवारी , दिनेश तिवारी ,एसबी त्रिपाठी ,हरी प्रसाद दुबे आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें