जौनपुर। हुसैनी फोरम इंडिया की तरफ से बुधवार को रोडवेज तिराहे पर सड़क सुरक्षा जागरूकता अभियान के ओर से ‘सड़क सुरक्षा-जीवन रक्षा’ नुक्कड़ नाटक लाइन बाजार थानाध्यक्ष संजीव मिश्र की अध्यक्षता में आयोजित हुआ। अंत में हुसैनी फोरम इंडिया की तरफ से नुक्कड़ नाटक टीम को अच्छे प्रदर्शन के लिये स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। साथ ही उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना भी किया। कार्यक्रम का संचालन समाजसेवी एएम डेजी ने किया। इस अवसर पर बादशाह, प्रमोद मौर्य, जावेद, सोनू जायसवाल, नजमी, अजहर, गुलाब आदि उपस्थित रहे।