फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोष्ठी में संविधान की दी गई जानकारी

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
खेतासराय। नगर के बदरूखान अहाता परिसर में आजाद शिक्षा केन्द्र पर युवा में संविधान की समझ पैदा करने की चल रही बीए जाग्रिक परियोजना के तहत सोमवार को जागरूकता गोष्ठी का आयोजन किया गया। कार्यशाला में युवाओं को रोचक तरीके से खेल के माध्यम से संविधान की जानकारी दी गई। नेसार अहमद ने कहा कि बीए जाग्रिक परियोजना भारतीय संविधान और अंतरराष्ट्रीय संविधान को रोचक तरीके से दर्शाने का माध्यम है। ज्योतिका श्रीवास्तव ने कहा कि भारत में युवाओं की संख्या सबसे ज्यादा है, लेकिन इतनी बड़ी आबादी में संविधान के बारे में बहुत कम लोगों को जानकारी है। कार्यशाला में उपस्थित युवाओं को रोचक तरीके से टास्क के माध्यम से संविधान की जानकारी दी गई। इस अवसर पर रामजी वर्मा, बीनू देवी, रीमू, सुफियान अहमद आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें