जौनपुर। संगीत की दुनिया में एक दशक तक संघर्ष करने के बाद मै वालीवुड में पदार्पण कर चुका हूं। वालीवुड में गाया हुआ हमारा गाना धूम मचाने को तैयार है। बस शुभ मुहुर्त का इंतजार है। थ्री विंग्स प्रोडक्शन के बैनर तले बनी फिल्म झोलर ब्वायज में राज कुमार केशरी के लिखे गाने दिल पा के तुझको मगरुर है को अपनी आवाज दी है। यह बातेेे बतातें हुए गायक राजेंद्र सिंह सुराज ने दी। वे शहर क्षेत्र के ओलंदगंज मोहल्ले के रहने वाले हैं। उन्होंने बताया कि मै वर्ष 2008-09 में मां वैष्णो देवी के दर्शन के लिए जम्मू गया था। मां का आशीर्वाद प्राप्त कर लौटने के बाद संगीत की दुनिया में कदम रखा। धीरे धीरे इस दुनिया में मुझे आठ वर्ष होने जा रहा है। इसी बीच भोजपुरी गायिका तनु प्रियंका सिंह ने मुझे ने टी-सीरिज में ब्रेकअप दिलवाया। हाल ही में मेरी तीन एलबम सावन स्पेशल नाचे महादेव, नवरात्री स्पेशल-जयमाता दी बोल दे बंदे व जय हो अंबे महारानी सहित जल्द ही रिलीज होकर तैयार सांई जोगिया आने वाला है।