जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय परिसर में चल रहे पूर्वी क्षेत्र अंतर विश्वविद्यालयीय हैंडबाल महिला प्रतियोगिता में अंकों के आधार पर वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पहला, हेमचन्द विश्वविद्यालय दुर्ग को दूसरा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा बिहार को तीसरा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को चौथा स्थान मिला।
हैंडबाल महिला प्रतियोगिता के अंतिम दिन का अंतिम दिन का पहला मैच दुर्ग विश्वविद्यालय दुर्ग तथा ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा के बीच खेला गया। जिसमें दुर्ग विश्वविद्यालय ने 20-12 अंकों के अंतर से ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा को पराजित किया। दूसरा मैच महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी तथा वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय जौनपुर के बीच खेला गया। जिसमें वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय ने 19-17 अंकों के अंतर से महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को पराजित किया। अंकों के आधार पर चार टीमों ने अखिल भारतीय अंतर विश्वविद्यलयीय हैंडबाल प्रतियोगिता में स्थान प्राप्त किया। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय को पहला, हेमचन्द विश्वविद्यालय दुर्ग को दूसरा, ललित नारायण मिथिला विश्वविद्यालय दरभंगा बिहार को तीसरा और महात्मा गांधी काशी विद्यापीठ वाराणसी को चौथा स्थान मिला। समापन समारोह के मुख्य अतिथि वित्त अधिकारी एमके सिंह रहे। संयुक्त सचिव डा. विजय प्रताप तिवारी, आयोजन सचिव डा. अच्छेलाल यादव, डा. रामाश्रय शर्मा, देवेन्द्र कुमार सिंह, डा. मुन्ना सिंह, अशोक कुमार सिंह, रजनीश कुमार सिंह, मोहन चन्द्र पांडेय, डा. राजेश सिंह, अरूण कुमार सिंह, भानू प्रताप शर्मा, मोर्सरफ खान आदि उपस्थित रहे। आफीसियल की भूमिका में कौशल दीक्षित, सम्स तबरेज, विमलेश, ध्रुव, विकास सोनकर, सचिन शुक्ल, संजीव सिंह, रहमतुल्लाह, अरूण, नीलेश एवं इन्द्रजीत रहे। चिकित्सकीय व्यवस्था में डा. ज्ञान्ती सिंह व केशव प्रसाद यादव रहे।