जौनपुर। अमृतसर हाबड़ा एक्सप्रेस ट्रेन की जनरल कोच से बुधवार को आरपीएफ ने सिटी रेलवे स्टेशन पर पांच सौ कछुओं के साथ एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया।
अमृतसर से हाबड़ा जा रही ट्रेन में आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल सिंह अपने हमराहियों के साथ चेकिंग कर रहे थे। इस दौरान जनरल कोच 17 बैग में भरे 500 कछुए बरामद हुए। एक महिला तस्कर को गिरफ्तार कर लिया। जबकि उसकी सगी बहन मौके से फरार हो गई। गिरफ्तार महिला तस्कर ने अपना नाम सोनम कुमारी उर्फ पूजा निवासी सुल्तानपुर बताया। उसने आरपीएफ को बताया कि वह तालाब और नदी से कछुओं को पकड़ती हैं। इन कछुओं को लेकर वह हाबड़ा जा रही थी। आरपीएफ इंस्पेक्टर अनिल सिंह ने बताया कि बरामद कछुओं की कीमत ढाई लाख है।