फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वित समिति के कार्यो पर लगी मुहर

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति सभागार में कार्य परिषद की बैठक में कई महत्वपूर्ण मुद्दों पर चर्चा हुई। डेढ़ दर्जन कालेजों को संबद्धता प्रदान करने पर समिति ने मुहर लगाई। एक कर्मचारी को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति प्रदान की गई। विश्वविद्यालय शिक्षक संघ की मांग पर ग्रीष्मावकाश 50 दिन से बढ़ाकर 60 दिन का कर दिया गया।
विज्ञापन

पहले अवकाश 60 दिन का था, जिसमें कटौती कर 50 दिन कर दी गई थी। वित्त समिति के पिछली बैठक में हुए कार्यों पर मुहर लगी। कुलपति के निजी सचिव डा. केेएस तोमर का कार्यकाल पूरा होने पर उनका कार्यकाल दो वर्ष बढ़ाए जाने पर समिति ने सहमति जताई। उन्हें विशेष कार्याधिकारी बनाते हुए दो वर्ष का कार्यकाल बढ़ा दिया गया। कर्मचारी प्रेम प्रकाश को स्वैच्छिक सेवा निवृत्ति प्रदान करने पर मुहर लगाई। जौनपुर, आजमगढ़, मऊ गाजीपुर और इलाहाबाद के करीब डेढ़ दर्जन कालेजों को संबद्धता प्रदान की गई। शिक्षक संघ के अध्यक्ष डा. समर बहादुर सिंह और महामंत्री डा. विजय कुमार सिंह की मांग पर अवकाश को फिर बढ़ा दिया गया। बैठक में कुलपति प्रो. राजाराम यादव, वित्त अधिकारी एमके सिंह, कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, डा. दीननाथ सिंह, डा. कल्पलता पांडेय, डा. विलास राव तभाने, डा. मनोज कुमार मिश्र, प्रो. रामनारायण, डा. नूपुर तिवारी, प्रो. बीडी शर्मा, डा. हरिहर प्रसाद सिंह आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें