मछलीशहर। कौमी एकता फाउंडेशन की टैलेंट हंट प्रतियोगिता परीक्षा का परिणाम रविवार को घोषित किया गया है और विजेताओं को पुरस्कार पुरस्कृत किया गया। सबसे ज्यादा नंबर पाने वाले नितीश मौर्या को लैपटॉप मिला।
आनंद कुमार और मुकेश यादव को पांच -पांच हजार रुपये , अभिषेक गुप्ता, आदित्य यादव और काजल पटेल को तीन- तीन हजार रुपये, ऋषभ गुप्ता, सार्थक बागची और अंकित कुमार जायसवाल को दो -दो हजार रुपये का नगद पुरस्कार दिया गया। इसके अलावां आदित्य रौशन, विकास पाल, रवी गौतम, सचिन यादव, अंकित यादव, राजेश कुमार, संगीता चौरसिया, रोहनी यादव, नेहा सोनी, अखिलेश यादव, राहुल कुमार यादव, विवेक गुप्ता, साहिल गुप्ता , सोमेश गुप्ता, अशुतोष कुमार , नवनीत रमेश , विनस कुमार बिंद , पराथम विश्वकर्मा , सूरज कुमार , नवीन कुमार , अनुराग पटेल , दिलीप यादव को चांदी का मेडल और सर्टिफिकेट दिया गया । कार्यक्रम में मुख्य अतिथि नगर की चेयरमैन केपति महमूद आलम ने पुरस्कार वितरण किया। इस अवसर पर मास्टर शब्बीर हसन शमसी,शकील अहमद ,साजिद इकबाल , मुन्ना, वसीम खान आदि के साथ ही कौमी इत्तेहाद फाउंडेशन की पूरी टीम मौजूद रही ।