बदलापुर। जफराबाद-सुल्तानपुर रेल मार्ग पर प्रति दिन अस्सी ट्रेन गुजरने से भलुआही गांव में स्थित रेलवे क्रासिंग गेट नंबर तेइस सी अक्सर बंद रहता है। जिसके कारण बदलापुर से महराजगंज के बीच यात्रा करने वालों के सामने घंटों जाम की समस्या बनी रहती है। वाराणसी से लखनऊ रेलमार्ग पर रेल दोहरीकरण के कारण बदलापुर में यह समस्या गहराई हुई है। गेट बन्द रहने के कारण महराजगंज, बदलापुर राजमार्ग पर दोनों तरफ पांच सौ मीटर तक जाम लगा रहता है। पांच वर्ष पूर्व वरिष्ठ सेक्शन इंजीनियर रेल पथ रेलवे स्टेशन श्रीकृष्ण नगर ने महकमा के बड़ौदा हाउस रेलवे बोर्ड को गेट नंबर तेइस सी पर ओवरब्रिज निर्माण कराने का प्रस्ताव भेजा था। किंतु आज कुछ पहल नहीं हुई।