थानागद्दी। जिलाधिकारी अरविंद मलप्पा बंगारी ने कहा कि समाजिक क्रिया कलापों में कोणार्क कंपनी का प्रयास सराहनीय और अनुकरणीय है। उन्होंने 750 कंबल बांटा। 32 मेधावी छात्रों को स्कूल बैग दिया। विशिष्ट अतिथि भाजपा नेता ओमप्रकाश सिंह रहे। इस मौके पर कंपनी के ईडी केएनपी सिन्हा, डीजीएम जीएस बाहेती, डीजीएम सेल्स जेके वर्मा ने अतिथियों का पुष्प गुच्छ एवं प्रतीक चिह्न देकर स्वागत किया। अध्यक्षता एक्जीक्यूटिव डायरेक्टर केएनपी सिन्हा और संचालन मुरली पाल ने किया। उधर, केराकत नगर पंचायत कार्यालय में गुरुवार को नगर पंचायत अध्यक्ष विजय कुमार गुप्ता ने कंबल वितरित किया। उन्होंने कहा कि 600 कंबल मंगाया गया है। इस अवसर पर अधिशासी अधिकारी संदीप कुमार, मनोज जायसवाल, मुनीर अहमद, ऊषा उपाध्याय, ब्यूटी माला, संतोष कुमार सोनकर आदि उपस्थित रहे।