फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खेल में ब्लू हाउस टीम विजेता

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। रजा डीएम शिया इंटर कालेज के मैदान पर शनिवार को वार्षिक खेलकूद प्रतियोगिता में बेहतर प्रदर्शन कर ब्लू हाउस की टीम विजेता रही। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि अधिशाषी अधिकारी कृष्णचंद ने विजेता टीम को मेडल देकर सम्मानित किया।
विज्ञापन

उन्होंने कहा कि पढ़ाई के साथ-साथ छात्रों को खेल में प्रतिभाग करना चाहिए। खेल न केवल शारीरिक और मानसिक विकास होता है बल्कि उनके कैरियर को नया आयाम मिलता है और उनका सर्वांगीण विकास होता है। विशिष्ट अतिथि अफसर हुसैन अनमोल ने कहा कि कालेज में खेलकूद को और बढ़ावा देने की जरूरत है। शिया ट्रस्टी कमेटी के सचिव तनवीर हसन ने कालेज की प्र गति आख्या प्रस्तुत किया। प्रबंधक सै. नजमुल हसन नजमी ने खेलकूद प्रतियोगिता के आयोजन के लिए शिक्षकों को बधाई दी। कहा कि विद्यालय में समय समय पर विविध कार्यक्रमों का आयोजन होना जरूरी है।उन्होंने अतिथियों का स्वागत किया। संचालन मो. रजा ने किया। खेल के शिक्षक असगर मेंहदी के साथ अन्य शिक्षकों ने सहयोग किया। प्रधानाचार्य डा. अलमदार नजर ने कहा कि अगले सत्र में खेलकूद का आयोजन और बेहतर तरीके से किया जाएगा। मो. अब्बास, हसन सईद, अब्बास साजिद, कुमैल आदि मौजूद थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें