फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने कौशल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर किया रवाना

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। डीएम अरविंद मलप्पा बंगारी ने शुक्रवार को कौशल जागरूकता रैली को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। उन्होंने कौशल जागरूकता रैली में शामिल प्रशिक्षणार्थियों को संबोधित करते हुये भारत सरकार एवं प्रदेश सरकार के द्वारा चलाए जा रहे कौशल विकास मिशन में प्रशिक्षण प्राप्त कर अपने स्किल को बढ़ाने पर बल दिया। जिससे उनको रोजगार प्राप्त करने में सहायता मिल सके।
विज्ञापन

रैली में कौशल विकास मिशन एवं राजकीय आईटीआई के प्रशिक्षणार्थी द्वारा प्रतिभाग किया गया। कौशल जागरूकता रैली में प्रशिक्षणार्थियों द्वारा कौशल विकास की महत्ता से संबंधित तख्ती हाथों में लिए हुए थे वह कौशल विकास अपनाना है बेरोजगारी हटाना है, हुनर है तो कद्र है के नारे लगाते हुए आगे बढ़ रहे थे। रैली कलेक्ट्रेट मीटिंग हॉल से प्रारम्भ होकर विकास भवन होकर रोडवेज, जेसीज चौराहा होते हुये बीआरपी मैदान में जाकर समाप्त हो गई। इस अवसर पर आरके यादव, कौशल विकास मिशन के मैनेजर राजीव कुमार, पंकज कुमार श्रीवास्तव, प्रशिक्षण प्रदाता मॉडर्न सिक्योरिटी के अमित सिंह, संजय गुप्ता, जनकल्याण सेवा समिति के रोशन मिश्रा, अजय सिंह, अंकित तिवारी, धर्मेंद्र आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन


विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें