फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: आवास के इंतजार में 18 हजार लोग

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। प्रधानमंत्री आवास योजना शहरी के तहत अपनी छत पाने की 18 हजार लोग प्रतीक्षा कर रहे हैं। पोर्टल बंद होने के कारण इन लोगों ने आफलाइन तरीके से आवेदन किया था। इनके आवेदन की जांच कराई जा रही है।
विज्ञापन

प्रधानमंत्री आवास योजना के तहत 24 हजार 287 गरीबों को आवास मुहैया कराने का लक्ष्य है। इसमें से 18 हजार 542 को आवास के लिए चुना गया है। लक्ष्य के मुताबिक तकरीबन छह हजार आवास के लिए 18 हजार लोगों ने आवेदन किया है। पहले आनलाइन आवेदन में आधार कार्ड का विकल्प नहीं था। ऐसे में आफलाइन आवेदन लिए जाते थे।
नगर पालिका परिषद जौनपुर में 13 हजार 175, कचगांव से 900 आवेदन आफलाइन तरीके से प्राप्त हुए हैं। इन आवेदनों की जांच के लिए विभाग की तरफ से दो माह पूर्व ही संबंधित निकायों को फार्म भेजे गए थे। नगर पालिका परिषद जौनपुर से 3357 फार्मों की जांच पूर्ण हो चुकी है। कचगांव में 900 फार्म की जांच हो चुकी है। शासन का निर्देश है कि पूर्व के निर्माणाधीन आवास को पूर्ण कराया जाए। उसके बाद ही नये आवास की मंजूरी दी जाए।
विज्ञापन

आनलाइन आवेदन का पोर्टल बंद है। ऐसे में आफलाइन आवेदन लिए जा रहे है। फार्मों को जांच के लिए निकायों में भेजा गया है। शासन से आदेश आने पर इनको लाभ देने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी।-शैलेंद्र कुमार, डिप्टी कलेक्टर, पीओ डूडा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें