जौनपुर। सिंगल यूज प्लास्टिक के खिलाफ प्रशासन लगातार अभियान चला रहा है। मंगलवार को 18.050 किलो पालीथिन बरामद किया गया। साथ ही संबंधितों से 89 हजार रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।
अपर जिलाधिकारी भू-एवं राजस्व रजनीश राय ने बताया कि नगर पालिका शाहगंज क्षेत्र में दो किलो पालीथिन बरामद किया गया। इसपर संबंधित दुकानदारों से पांच हजार 500 रुपये जुर्माना वसूल किया गया। इसी तरह नगर पालिका मुंगराबादशाहपुर इलाके में दो सौ ग्राम पालीथिन बरामद हुई। जहां एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। नगर पंचायत मछलीशहर में दो सौ ग्राम पालीथिन पकड़ी गई। जहां एक हजार संबंधित दुकानदारों से जुर्माना लिया गया। नगर पंचायत बदलापुर में तीन सौ ग्राम पालीथिन 350 ग्राम पालीथिन एक हजार रुपये जुर्माना वसूल किया। नगर पंचायत खेतासराय में 15 किलो पालीथिन बरामद हुई। इस दौरान 78 हजार 500 रुपये का जुर्माना वसूल किया गया।