भाजपा के प्रदेश चुनाव अधिकारी डॉ. महेन्द्र नाथ पांडेय की संस्तुति और जिलाध्यक्ष पुष्पराज सिंह की सहमति पर जिला चुनाव आधिकारी त्रयंबक त्रिपाठी ने जिले 24 में से 18 मंडल अध्यक्ष एवं जिला प्रतिनिधि घोषित किए गए।
बदलापुर विधानसभा के मंडल अध्यक्ष संजीव शुक्ला और जिला प्रतिनिधि विनोद शर्मा बनाए गए। इसी प्रकार घनियामऊँ के मंडल अध्यक्ष अमित कुमार चौहान व जिला प्रतिनिधि बलवीर गौड़, सिंगरामउ के अध्यक्ष सिकंदर मौर्य और प्रतिनिधि नारायण तिवारी, महाराजगंज के अध्यक्ष सिद्धार्थ सिंह व प्रतिनिधि विकास मिश्रा, शाहगंज विधानसभा के मंडल अध्यक्ष चिन्ताहरण शर्मा व प्रतिनिधि प्रदीप कुमार जायसवाल, खुटहन के अध्यक्ष बसंत लाल मौर्य और प्रतिनिधि अमरनाथ शर्मा, जमुनियां के मंडल अध्यक्ष अशोक बिंद व प्रतिनिधि सुधीर कुमार सिंह, सुईथाकला के मंडल अध्यक्ष अनिल सिंह व प्रतिनिधि हृदय नारायण शुक्ल, अरसियां के मंडल अध्यक्ष अवधेश दूबे एव प्रतिनिधि भोला सिंह''''''''भीम'''''''', जौनपुर विधानसभा के जौनपुर दक्षिणी मंडल अध्यतक्ष डॉ. कमलेश निषाद और प्रतिनिधि अमित श्रीवास्तव, जौनपुर उत्तरी के अध्यक्ष सारिका सोनी एवं प्रतिनिधि मनीष सोनकर, करंजाकला मंडल के अध्यक्ष प्रशांत रंजन सिंह एवं प्रतिनिधि राजकेशर पाल, गभिरन मंडल के अध्यक्ष अजय यादव व प्रतिनिधि बलिहारी राजभर बनाए गए।
उधर, खेतासराय मंडल के अध्यक्ष उपेन्द्र नाथ मिश्र एवं प्रतिनिधि मोखई बिंद, मल्हनी विधानसभा के रामदयालगंज मंडल अध्यक्ष लाल बहादुर पाल एवं प्रतिनिधि नरेंद्र विश्वकर्मा, परशुरामपुर मंडल के अध्यक्ष सुरेंद्र मिश्रा व प्रतिनिधि जिलाजीत गुप्ता, बैजारामपुर मंडल के अध्यक्ष सुजीत सिंह एवं प्रतिनिधि विष्णु सोनकर, सिकरारा मंडल के अध्यक्ष ब्रह्मदत्त गिरी एवं जिला प्रतिनिधि अजय मिश्र घोषित किए गए। जिला मीडिया प्रभारी अमोद सिंह ने बताया कि मंडलों की सूची भी जल्द ही घोषित की जाएगी।