मुंगराबादशाहपुर पीएचसी पर शनिवार को थर्मल स्क्रीनिंग के लिए लोगों की लंबी कतार लगी रही। चिकित्स
- फोटो : JAUNPUR
जौनपुर। मुंबई, दिल्ली, गुजरात समेत अन्य महानगरों से आने वाले 1759 परदेसियों की शनिवार को विभिन्न सीएचसी और पीएचसी पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। महराजगंज सीएचसी पर जांच के दौरान तीन लोगों का तापमान सामान्य से अधिक मिलने पर उनका सैंपल जांच के लिए भेज दिया गया है। बाकी लोगों को तापमान सामान्य मिलने पर होम क्वारंटीन की हिदायत के साथ घर भेज दिया गया। महराजगंज: महानगरों से आने वाले 550 परदेसियों की महराजगंज सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर थर्मल स्क्रीनिंग की गई। सीएचसी से डॉ. केके निगम व डॉ रमेश की टीम ने सभी की थर्मल स्क्रीनिंग के बाद होम क्वारंटीन के निर्देश के साथ घर भेज दिया। तीन का तापमान अधिक मिलने पर उन्हें जांच के लिए सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बदलापुर भेज दिया गया। मुफ्तीगंज: गोबर्धन इंटर कालेज में सीएचसी के अधीक्षक डॉ श्रवण कुमार यादव के साथ स्वास्थ्य टीम ने कुल 659 परदेसियों की थमल स्क्रीनिंग की। सभी का तापमान सामान्य पाया गया। मुंगराबादशाहपुर प्रथामिक स्वास्थ्य केंद्र पर 550 लोगों की थर्मल स्क्रीनिंग की गई ।