फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं को होगा महत्वपूर्ण योगदान

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। जिला निर्वाचन अधिकारी अरविन्द मलप्पा बंगारी की अध्यक्षता में कलेक्ट्रेट प्रेक्षागृह में सोमवार को स्वीप कार्यक्रम के तहत सरकारी, गैर सरकारी एवं स्वयंसेवी संगठनों से जुड़ी महिलाओं के साथ मतदाता जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिला निर्वाचन अधिकारी ने कहा कि मतदान प्रतिशत बढ़ाने में महिलाओं का महत्वपूर्ण योगदान है। प्रयास किया जा रहा है कि अधिक से अधिक संख्या में लोग मतदान करें। कहा कि बूथों पर महिलाओं के लिए अलग से लाइन रहेगी।
विज्ञापन

समाजसेवा के क्षेत्र में महिलाओं के योगदान की चर्चा करते हुए उन्होंने कहा कि किसी भी आयोजन में महिलाओं का विशेष योगदान रहता है। उन्होंने अपील किया कि आप सब स्वयं बढ़ चढ़कर हिस्सा लें और अन्य लोगों को भी मतदान के लिए प्रेरित करें। उन्होंने कहा कि 12 मई को पहले मतदान करें फिर कोई काम करें। बूथों पर महिलाओं के लिए विशेष व्यवस्था कराई जा रही है। उनके लिए अलग से लाइन रहेगी। कहा कि सभी मतदाताओं को मतदान करने के लिए जागरूक करें। इस अवसर पर महिला सामाख्या की समन्वयक रजनी सिंह, स्वीप कोआर्डिनेटर मो. मुस्तफा, रमेश चंद्र यादव, सीडीपीओ दीपक चौबे, संतोष गुप्ता, लायनेस क्लब से सुधा मौर्या, प्रतिमा गुप्ता, सखी वेलफेयर से प्रीति गुप्ता, तसनीम जैदी, साधना साहू, जिला महिला कल्याण अधिकारी नीता वर्मा, डिस्ट्रिक्ट कोआर्डिनेटर प्रतिभा सिंह, बबिता, निर्भय से रेनू सिंह, आल इंडिया दलित महिला अधिकारी मंच, महिला हेल्प लाइन शक्ति केंद्र, भारतीय जनसेवा आश्रम, आंगनबाड़ी कार्यकर्ता एवं सहायिका सहित अन्य अधिकारी एवं कर्मचारीगण उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें