फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विद्यार्थी हर परिस्थितियों में कार्य करने होते हैं समर्थ: कुलपति

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. राजाराम यादव ने कहा कि विद्यार्थियों को समय के साथ अपने को अपडेट करते रहना चाहिए। वह सोमवार को विश्वविद्यालय परिसर में दो दिनों तक चलने वाले जॉब फेयर के उद्घाटन के मौके पर बोल रहे थे। इंजीनियरिंग, फार्मेसी, प्रबंध और संकाय भवन में आयोजित फेयर में 28 कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। पहले दिन दो हजार छात्रों ने रोजगार मेले में पंजीकरण कराया।
कुलपति ने कहा कि विश्वविद्यालय के विद्यार्थी अपनी सृजनधर्मिता से कंपनियों के लिए संपत्ति बनेंगे। इससे पहले भी बड़े स्तर पर विद्यार्थियों को कैंपस सेलेक्शन के माध्यम से रोजगार उपलब्ध कराया गया है। कंपनियां यहां के छात्रों की तारीफ करती हैं। प्लेसमेंट सेल की निदेशक प्रो. रंजना प्रकाश ने बताया कि जॉब फेयर में 28 कंपनियां आई हैं। दो दिवसीय फेयर में अधिक से अधिक विद्यार्थियों को रोजगार मिल सकेगा। संचालन प्रो. अजय द्विवेदी ने किया। इस अवसर पर कुलसचिव सुजीत कुमार जायसवाल, परीक्षा नियंत्रक राजीव कुमार चौधरी, प्रो. हरि प्रकाश, प्रो. एलएन हाजरा, आरके उपाध्याय, सुरेंद्र सिंह, अनिमेश बिशारिया, अनिरुद्ध सिंह, प्रो. बीबी तिवारी, प्रो. मानस पांडेय, प्रो. अशोक कुमार श्रीवास्तव, प्रो. अजय प्रताप सिंह, प्रो.वंदना राय, प्रो. रामनारायण, प्रो. बीडी शर्मा , प्रो. अविनाश पाथर्डीकर, प्रो. राजेश शर्मा, डा. मनोज मिश्र, डा. संजीव गंगवार, डा. राजकुमार, डॉ. संतोष कुमार, डा. दिग्विजय सिंह राठौर, डॉ. सुनील कुमार, डा. आशुतोष सिंह, डा. रसिकेश, डा. मनीष गुप्ता, डा. अमरेंद्र सिंह, डा. नृपेन्द्र सिंह,डा. प्रवीण सिंह, डा. एसपी तिवारी, डा. अवध बिहारी सिंह आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन

जॉब फेयर में पेटीएम, अवसर वेंचर्स, स्वीगी ,हाइपर फिल्ट्रेशन,रिसर्च पैनल इंश्योरेंस, जोमाटो, केंट आरओ, कार्स 24 ,स्नैपडील, इंफोसिस, एक्सिस बैंक, क्लब जेबी, इंडिया बुल्स, एनआईआईटी, पेसिफिक साइबर टेक्नोलॉजी, जस्ट डायल, पुखराज हेल्थ केयर, एटीएस इंडिया, आईसीआईसीआई प्रूडेंशियल, फ्यूजन माइक्रो फाइनेंस, ग्रेनटेक, नियोक्ता एचआर, यश ग्रुप, यूरेका फोर्ब्स, सत्य माइक्रो कैपिटल, इसाफ्ट इण्डिया , मैक्स लाइफ, अमेरिकन एक्सप्रेस, सिग्निटी कारपोरेट, जीआईपीएल ,एलजी इलेक्ट्रॉनिक्स आदि कंपनियों के प्रतिनिधि भाग ले रहे हैं। मेले के लिए दो हजार विद्यार्थियों ने पंजीकरण कराया है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें