फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसानों की विरोधी है केंद्र की भाजपा सरकार

विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
सतहरिया। उचौरा बाजार में शनिवार को भाकपा किसान सभा जिला शाखा की तरफ से दो दिवसीय कार्यक्रम में पहले दिन किसान महापंचायत का आयोजन किया गया। पंचायत को संबोधित करते हुए गाजीपुर के पूर्व विधायक राजेंद्र यादव ने कहा कि केन्द्र व प्रदेश की सरकार किसान व जन विरोधी है। श्रम तथा लागत मूल्य पर किसी भी सरकार द्धारा ध्यान नहीं दिया जा रहा है। जिसके चलते यहां का किसान फटेहाली में पहुंच गया है। किसान सभा के प्रदेश अध्यक्ष इम्तियाज वेग ने कहा कि किसानों को अपने उपज का उचित मूल्य नहीं मिलपा रहा है। सरकारें किसानों के उत्पादन पर तरह तरह की कमाई कर रही है। जैसे गन्ना से शराब वगैरह बना कर सरकार आमदनी का काम कर रही है। वहीं किसानों को गन्ना का बकाया मूल्य देने में भी सरकार को दिक्कत हो रही है। प्रदेश नेत्री अर्चना उपाध्याय ने कहा कि गूंगी बहरी सरकार बना कर किसानों तथा जनता को कुछ मिलने वाला नहीं है। इसके लिए किसानों को अपने हक की लड़ाई लड़ने के लिए आन्दोलन का रास्ता अख्तियार करना होगा। जगन्नाथ शास्त्री ने किसानों के दर्द को गीत के माध्यम से बयां किया। पंचायत में छुट्टा पशुओं,खाद व कीटनाशक दवाओं पर मिलने वाली सब्सिडी व मंहगाई का मुद्दा गरमाया रहा। पंचायत में दिवेंद्र मिश्रा, राम प्रताप त्रिपाठी, उदल यादव, लालजी यादव, कल्पनाथ गुप्ता, सत्यनारायण पटेल, सुभाष पटेल, कृष्ण तिवारी, सालिकराम पटेल आदिने संबोधित किया। अध्यक्षता रामनाथ यादव तथा संचालन सुभाष गौतम ने किया।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें