जौनपुर। रासमंडल वार्ड में रविवार को मौलाना इरफान खान नदवी मेमोरियल एजूकेशनल वेलफेयर सोसाइटी के तत्वाधान में कंबल वितरण शिविर आयोजित किया गया। इसके अलावा नगरपालिका के सफाई कर्मियों को जैकेट , मास्क वितरित किया गया। नगर पालिका परिषद के अधिशासी अधिकारी कृष्णकांत ने कहा कि दीन दुखियों की मदद ही सच्ची सेवा है। उन्होंने ऐसे आयोजन पर बल दिया। कार्यक्रम संयोजक सभासद अबूजर शेख ने लगातार कई वर्षों से इस कार्यक्रम को करा कर नेक कार्य किया है। कार्यक्रम की अध्यक्षता मौलाना अनवार कासमी ने किया। इस मौके पर रामेश्वर त्रिपाठी, नोमान खान, आरएन त्रिपाठी, फैसल हसन तबरेज जावेद महमूद सईद, अरविन्द त्रिपाठी, जय नाथ यादव, शिव शंकर यादव, राजू साहू, खालिद बब्बू, आदिल खान, हुजैफा परवेज सैफी, अंजू पाठक, अलमास सिद्दीकी, सदफ पंकज सोनकर, नजर हसन ,एडवोकेट विशाल खत्री, एहसान खान मौजूद रहे। संचालन आसिफ मोहम्मद एडवोकेट ने किया।