जौनपुर। वीर बहादुर सिंह पूर्वांचल विश्वविद्यालय के व्यावसायिक अर्थशास्त्र विभाग के प्रो. मानस पांडेय ने उस्मानिया विश्वविद्यालय हैदराबाद में 20 से 22 दिसंबर तक आयोजित अखिल भारतीय वाणिज्य संघ के 71वें वार्षिक अधिवेशन के आमसभा की बैठक की अध्यक्षता की। उन्होंने वाणिज्य संघ में भारत और देश के बाहर व्यापार वाणिज्य एवं उद्योग को सुदृढ़ करने तथा शैक्षणिक शोध को उद्योग जगत के अनुरूप तैयार करने की पैरवी की। कहा कि उद्योगों की मजबूती से ही देश का विकास संभव है। इसके लिए सभी को आगे आने की जरूरत है। इस अवसर शोध ग्रंथ ‘शोध पत्रिका’ के प्रकाशन पर भी सदस्यों ने सुझाव एवं अपनी राय रखी। विश्वविद्यालय के प्रो. अविनाश पाथर्डीकर और प्रो. एचसी पुरोहित ने भी हिस्सा लिया। वार्षिक अधिवेशन में देश के विभिन्न हिस्सों से लगभग 2000 अर्थशास्त्री शामिल हुए।