फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Jaunpur News: जन आरोग्य मेले में 170 मरीजों का उपचार

विज्ञापन
विज्ञापन
जौनपुर। जिले की स्वास्थ्य इकाइयों पर रविवार को जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 170 मरीजों की जांच कर दवा दी गई। मेले में मौसमी बीमारियों के मरीज ज्यादा आए। मछलीशहर : जमालपुर पीएचसी पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन किया गया। इसमें 28 मरीजों का स्वास्थ्य परीक्षण कर उन्हें दवा दी गई। डाक्टर आरके यादव ने आठ पुरुष, 16 महिलाओं और चार बच्चों का इलाज किया। डाॅक्टर ने बताया कि श्वांस और बुखार के रोगियों के अलावा गर्भवती महिलाएं इलाज के लिए पहुंचीं। सिंगरामऊ : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर मुख्यमंत्री जन आरोग्य मेले का आयोजन प्रभारी चिकित्सा अधिकारी अभिषेक वर्मा के नेतृत्व में हुआ। मेले में कुल 96 मरीजों का इलाज किया गया। महिला चिकित्सक पूजा त्रिपाठी ने भी मरीजों का इलाज किया। मरीजों में जुकाम, बुखार, खांसी के मरीजों की संख्या अधिक रही। डॉक्टर वर्मा ने मौसम के उतार-चढ़ाव को देखते हुए मरीजों को सतर्क रहने की सलाह दी। तेजीबाजार : प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र पर चिकित्साधिकारी डॉ. श्रीनिवास निगम ने 46 मरीजों का उपचार किया। बताया कि वायरल फीवर, खांसी, बुखार, सांस, शुगर, गठिया रोग, एलर्जी आदि से संबंधित मरीज आए। मेले में सात गर्भवती व धात्री महिलाएं भी आईं थीं, जिनका एनम रंभा सिंह ने जांच कर वजन किया। उन्हें आयरन, कैल्सियम, विटामिन आदि की दवाएं दीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें